फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waterlogging problem in Baduhi caused by silt accumulation under culverts.

Una News: पुलियों के नीचे गाद जमा होने से बडूही में पेश आई जलभराव की समस्या

Wed, 22 Jul 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging problem in Baduhi caused by silt accumulation under culverts.
बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बडूही के वार्ड पांच के ग्रामीणों को पुलियों की सफाई न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलियों में गाद और मलबा भर जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे जलभराव की समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद पंचायत घर के साथ बहने वाले नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सड़क किनारे बना सुरक्षा डंगा पूरी तरह ढह गया। ऐसे में नाले का पानी आसपास के घरों में घुस गया। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, राजकुमार और ऋषि कुमार ने बताया कि उनके मकान पिछले करीब 25 वर्षों से बने हुए हैं, लेकिन आज तक बरसाती पानी कभी घरों में नहीं घुसा। उन्होंने कहा कि पहली बार पानी घरों तक पहुंच गया और भारी मात्रा में गाद उनके आंगन में जमा हो गई, जिससे नुकसान हुआ। वहीं पुनीत कुमार, स्नेह शर्मा, रणवीर चौहान, सरवर मोहम्मद, अनिल कुमार, रविंद्र और राज कुमार ने बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर के पास से पहाड़ी क्षेत्र का बरसाती पानी नालियों के माध्यम से करीब एक किलोमीटर के दायरे में बनी दो पुलियों से होकर सीधे खड्ड में चला जाता था लेकिन दोनों पुलियों में गाद और मलबा भर जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई। इससे पानी पंचायत घर के साथ लगते नाले में आने से नाले का जलस्तर बढ़ गया और पानी आसपास के घरों में घुस गया। पानी ने सड़क किनारे लगे डंगे को भी अपनी चपेट में ले लिया l ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी पुलियों की तत्काल सफाई कर पानी की निकासी बहाल की जाए। साथ ही बारिश से क्षतिग्रस्त हुए डंगे का जल्द निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उपमंडल चौकीमन्यार के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि बारिश के कारण डंगा ढहने की सूचना विभाग को मिल गई है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त डंगे की जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। अधिक पानी आने से पुलियों में गाद भर गई है, उसे भी शीघ्र साफ कर पानी की निकासी सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed