{"_id":"d7c36f9d062559aada6c8ea6f10deae1","slug":"water-drain-problem-to-be-solved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में जल भराव समस्या का होगा हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में जल भराव समस्या का होगा हल
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 02 Feb 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर ऊना के वार्ड-1 समेत समूचे निचले इलाके में जल निकासी की मुख्य समस्या के हल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हामी भरी है। बीते रोज प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ ने अपने अभियान आपकी आवाज के माध्यम से इस मुद्दे पर शहर के प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुलाई थी। इसके बाद देर शाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी सहित ऊना शहर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने इस मामले को लेकर सीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम ने शहर के लिए 22 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट को जल्द मूर्त रूप देने का आश्वासन दिया है। जिला ऊना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी एवं नगर परिषद ऊना के नव निर्वाचित अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट कर ऊना नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऊना नप के निचले क्षेत्र में बारिश के पानी के भराव की समस्या को लेकर उन्होंने अपने पिछले ऊना दौरे के दौरान जो स्कीम बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे, उसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसके मुताबिक इस स्कीम पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 22 करोड़ रुपये की इस फंडिंग को मंजूरी दी जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस प्रोजेक्ट पर जल्दी कार्रवाई की जाएगी। चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ऊना जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की फीडबैक दी।
हाल में स्थानीय नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने जिला में विकास को और गति देने का भरोसा दिलाया।