फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vow to keep the unity and integrity of the country intact on the birth anniversary of Indira Gandhi

Una News: इंदिरा गांधी की जयंती पर देश की एकता और अखंडता अक्षुण रखने का प्रण

Wed, 20 Nov 2024 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vow to keep the unity and integrity of the country intact on the birth anniversary of Indira Gandhi
गगरेट पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर विधानसभा क्षेत्र गगरेट के नंगल जरियालां
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र गगरेट के नंगल जरियालां गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सादे समारोह में अपनी प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी की ओर से देश की एकता व अखंडता के लिए किए कार्यों को याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता को अक्षुण रखने का प्रण लिया गया। ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने न सिर्फ इस देश को आजाद करवाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की बल्कि स्वतंत्र भारत को विकसित करने के लिए भी अपना अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अलग से बांग्लादेश बनाने से पूरी दुनिया ने उनकी ताकत का लोहा माना। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों से सरेंडर करवाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने खून की एक-एक बूंद इस देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए बहा दी।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर रक्तदान
बंगाणा (ऊना)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत करके स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रक्तदान भी किया। शिविर में करीब 25 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दक्षता, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता से भारत निर्माण में अग्रणी योगदान देने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed