फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Virendra Kanwar took out a tricolor march in Kutlahad along with the workers

Una News: वीरेंद्र कंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ कुटलैहड़ में निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 23 May 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Virendra Kanwar took out a tricolor march in Kutlahad along with the workers
कुटलैहड के चलोला में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्
कुटलैहड़ में दो दिन के भीतर अलग-अलग नेतृत्व में निकली दो यात्राएं
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने निकाली थी तिरंगा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में वीरवार को पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। यात्रा डेरा बाबा रुद्रा नंद तक निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ ने अपने देश के जवानों के प्रति कृतज्ञता जताई और उनके त्याग को नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है। खास बात यह रही कि एक दिन पहले बुधवार को भी भाजपा की ओर से यह यात्रा पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टों की अगुवाई में निकाली गई। अगले ही दिन पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की ओर से उसी तरह यात्रा निकालना सवाल खड़े कर रहा कि कुटलैहड़ भाजपा में क्या सब ठीक है।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। यात्रा में युवाओं का जोश और वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को लेकर क्षेत्र में देशभक्ति की भावना चरम पर रही और यह आयोजन लंबे समय तक लोगों के मन में यादगार बना रहेगा। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह शौर्य, बलिदान और गौरव की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन सभी वीर जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भी भाग लिया। मंच पर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे माहौल भावुक और गर्व से भर गया। कंवर ने कहा कि सैनिकों का सम्मान हर नागरिक का धर्म है।
विज्ञापन

---
कुटलैहड़ में दो दिन में निकाली दो तिरंगा यात्रा
ध्यान रहे कि एक दिन पहले बुधवार को भी कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जंबाल ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वहीं कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अगले ही दिन वीरेंद्र कंवर की ओर से यह यात्रा निकाल दी गई। जोकि स्पष्ट रूप से पार्टी में गुटबाजी की ओर इशारा कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed