फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Virendra Bindu becomes president of Nagar Panchayat Gagret

गगरेट नगर पंचायत में वीरेंद्र बिंदु को मिली अध्यक्ष की कमान

Mon, 18 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Virendra Bindu becomes president of Nagar Panchayat Gagret
गगरेट नप में अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ता विद्यायक राजेश ठाकुर के साथ। - फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया। पहले पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद वार्ड पांच से जीत कर आए वीरेंद्र बिंदु को गगरेट नगर पंचायत की कमान सौंपी गई। वार्ड एक से पार्षद बनी कुसुम लता को उपाध्यक्ष का पद मिला।
विज्ञापन

नगर पंचायत गगरेट में नतीजों के बाद बनते-बिगड़ते समीकरणों के बाद सोमवार को अध्यक्ष चुनने के बाद सभी अटकलों पर लगाम लग गई। सात वार्डों वाली गगरेट नगर पंचायत में 5 पार्षद भाजपा समर्थित चुन कर आए थे। 2 पार्षद आजाद के रूप में जीते थे। अमर उजाला ने भी वर्तमान समीकरणों को देखते हुए वीरेंद्र बिंदु के अध्यक्ष पद पर काबिज होने खबर प्रकाशित की थी। इस पर सोमवार को मुहर लग गई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद जश्न के रूप में रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने पार्षदों सहित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर बाबा हरीशाह दरबार के गद्दी नशीन बाबा राकेश शाह विजेताओं को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे। गौरतलब है कि गगरेट नगर पंचायत में वर्षों से भाजपा के अभेद दुर्ग पर अभी भी भाजपा का ही कब्जा है। भाजपा दशकों से गगरेट नगर पंचायत में भगवा लहरा रहा है। कांग्रेस कहीं नजदीक भी नहीं टिक पा रही है। हालांकि इस बार के चुनाव में भाजपा के ही उम्मीदवार मैदान में थे। जबकि कांग्रेस समर्थित कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed