{"_id":"69bfa38b0fbfac01a5004590","slug":"video-massive-python-spotted-in-una-himachal-public-advised-to-remain-vigilant-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Sun, 22 Mar 2026 01:41 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:41 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विशालकाय अजगर देखने को मिला है। इस विशालकाय अजगर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विशालकाय अजगर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र के धलवाड़ी गांव के समीप अमलैहड़ जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय युवकों का सामना एक विशालकाय अजगर से हो गया। हेलीपैड के पास झाड़ियों में रेंगते इस भारी-भरकम सांप को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए। इसकी लंबाई और मोटाई देख युवकों के होश होड़ गए।
विज्ञापन
अजगर की लंबाई देख लोग हैरान
मौके पर मौजूद युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर की लंबाई और मोटाई देखकर लोग हैरान रह गए हैं और क्षेत्र में इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
यह सांप होता है विषहीन
बताया जा रहा है कि यह सांप दरअसल एक वयस्क इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) है, जिसकी लंबाई लगभग 10 से 15 फीट के बीच आंकी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप विषहीन होता है, यानी इसके काटने से जहर नहीं फैलता। हालांकि यह अपने शिकार को शरीर से कसकर जकड़ लेता है और दम घोंटकर उसे निगल जाता है, इसलिए इसके करीब जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ऐसे सांप अक्सर धूप सेंकने या ठंडे स्थानों की तलाश में जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों के पास दिखाई दे जाते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जंगल के रास्तों पर सतर्क रहने की सलाह दी है।
वन विभाग को करें सूचित
प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को नुकसान न पहुंचाया जाए और यदि कहीं ऐसा जीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई कर मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।