फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vicious came in Innova car and stole cash by breaking a donation box of temple

मनसा देवी मंदिर में शातिरों ने दानपात्र तोड़ चुराई नकदी

Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vicious came in Innova car and stole cash by breaking a donation box of temple
बाथू माता मनसा देवी मंदिर में चोरी करते कैमरे में कैद हुए चोर।संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। माता मनसा देवी मंदिर गांव बाथू में शातिरों ने रविवार शाम को दान पात्र तोड़कर नकदी चुरा ली। घटना की शिकायत मंदिर प्रबंधक ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। तीन माह में इसी मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है।
इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मंदिर प्रबंधक विपिन राणा के अनुसार वह रोजाना की तरह शाम लगभग 7:30 बजे मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए तो देखा कि मंदिर में रखा दान पात्र टूटा हुआ था। शातिर चढ़ावे की नकदी चुरा कर ले गए थे। राणा ने बताया कि इससे पहले चोरों ने मंदिर में चांदी से बने कीमती आभूषण चुराए थे। इस पर उन्होंने मंदिर के चारों और सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग 6:15 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दो लोग इनोवा गाड़ी से आते दिख रहे हैं। मंदिर में माथा टेकने के बाद एक व्यक्ति मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़ने लगा और दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी रख कर रहा था। कुछ ही मिनटों में चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर नकदी चुुरा ली। विपिन राणा ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी टाहलीवाल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी अनिल पटियाल का कहना है कि मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed