{"_id":"680254b810e3a4e1b506095c","slug":"varun-sharma-won-gold-in-boxing-una-news-c-93-1-ssml1048-151612-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बॉक्सिंग में वरुण शर्मा ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बॉक्सिंग में वरुण शर्मा ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। राज्यस्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अप्रैल तक शिमला में किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के मुक्केबाजों ने भाग लिया। ऊना जिला के अंब वार्ड नंबर एक से संबंध रखने वाले मुक्केबाज वरुण शर्मा पुत्र राजीव शर्मा ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में वरुण शर्मा ने शिमला के मुक्केबाज को हराकर न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि अपने क्षेत्र और जिले का नाम भी रोशन किया।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वरुण ने अपने कोच राजेश शर्मा और सरोज शर्मा को दिया। वरुण शर्मा की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों में अंडर-17 स्टेट ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण, अंडर-19 स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण, सीबीएसई नेशनल जूनियर प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक शामिल है। इन उपलब्धियों के दम पर वरुण शर्मा का चयन राष्ट्रीय अंडर-19 मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। वरुण की इस सफलता पर उनके परिजनों, प्रशिक्षकों व क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई दी है और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।