फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Use internet not for entertainment but to acquire knowledge: Gaurav Bhardwaj

मनोरंजन के लिए नहीं, ज्ञान अर्जित करने को करें इंटरनेट का इस्तेमाल : गौरव भारद्वाज

Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Use internet not for entertainment but to acquire knowledge: Gaurav Bhardwaj
शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों
शिवालिक स्कूल में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
विज्ञापन

अंब थाना प्रभारी बोले- नशा इंसान को बनाता है गुलाम, इसके खिलाफ मानसिक मजबूती जरूरी
कहा- बेहतर मानसिक विकास के लिए विद्यार्थी सामूहिक रूप से समय बिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। शिवालिक हिल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अंब के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज मुख्य वक्ता रहे।
उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट आज सभी की प्राथमिक आवश्यकता है। इंटरनेट का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए न करके ज्ञान अर्जित करने के लिए किया जाए, तो यह हमारी जानकारी को बढ़ाते हैं। उन्होंने बच्चों को समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की भूमिका और उसके प्रति समाज के योगदान पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज में सुरक्षा की भावना को पैदा करती है। समाज में अपराध करने वालों के साथ पुलिस कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

गौरव भारद्वाज ने बच्चों को साइबर क्राइम, नशों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे हमेशा नशे से अपना बचाव करें, क्योंकि इसके सेवन की शुरुआत होने के बाद यह व्यक्ति को इसकी लत का गुलाम बना लेती है। यह आवश्यक है कि हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत हों। उन्होंने कहा कि बच्चे अकेले रहने की प्रवृत्ति से बचें। इसके बजाय वह सामूहिक रूप से समय बिताएं और अच्छे विषय पर सार्थक बातचीत करें, जिससे उनका बेहतर मानसिक विकास हो सके। नशे के विषय पर उन्होंने कहा कि केवल नशा बेचने वालों को पकड़ लेने से ही यह समस्या पूरी तरह से समाप्त नहीं हो सकती है, इसलिए यह आवश्यक है कि हम नशों की शुरुआत करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिला और बालिका सुरक्षा पर 112 नंबर बारे जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनपेक्षित स्थिति और खतरे के समय में महिलाएं इस नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इस नंबर पर काॅल आते ही सिस्टम उस फोन की लोकेशन को तुरंत ट्रैक करना शुरू कर देता है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, आसपास लड़ाई-झगड़े, नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देकर कानून की सहायता करें और स्वयं भी कानून का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।
कार्यक्रम के लिए स्कूल पहुंचने पर संस्थान के एमडी अनिल डढवाल और प्रधानाचार्य सुषमा डढवाल ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और कार्यक्रम को बच्चों के लिए उपयोगी बताते हुए उनका आभार प्रकट किया।
------
स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अखिल ने कहा कि हमारी सुरक्षा को लेकर जो कानूनी प्रावधान हैं, उनकी जानकारी मिली। नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया। पुलिस हमारी दोस्त है। विभिन्न अपराध से निपटने के लिए जो कानून हैं, उनके बारे में जानकारी मिली।
---
बारहवीं कक्षा की छात्रा रिशिता ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे कानून की जानकारी मिली। लड़कियों के लिए हेल्पलाइन नंबर मददगार है। फ्रीडम ऑफ स्पीच के बारे में जानकारी मिली।

---
बारहवीं कक्षा की छात्रा इशिता ने कहा कि कानून के बारे में जानकारी मिली। 112 नंबर महिला और बालिकाओं के लिए किस तरह महत्वपूर्ण है, यह पता चला।
---
बारहवीं कक्षा की शिवालिका ने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कानून की जानकारी मिली। जरूरत पड़ने पर पुलिस हमारी मित्र है। ड्रग्स के बारे में जागरूक किया जाना महत्वपूर्ण है। बालिका सुरक्षा पर कानून की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है।

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब में अमर उजाला फांउडेशन के कार्य्रक्रम पुलिस की पाठशाला में बच्चों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed