फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Uprooted the window grill and stole millions of jewelry and cash from the house

खिड़की की ग्रिल उखाड़ घर से लाखों के गहने और नकदी चुराई

Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Uprooted the window grill and stole millions of jewelry and cash from the house
नंगल जरियाला गांव में चोरी के बाद छानबीन करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। नंगल जरियाला गांव में शातिरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर लाखों की नकदी और गहने चुरा लिए। घटना के वक्त कोई भी घर पर नहीं था। चोरी की वारदात से गांव में दहशत है। मामले की सूचना मिलने पर एसएचओ गगरेट चारु शर्मा ने टीम सहित घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन

नंगल जरियाला गांव के वार्ड आठ में एक्स सर्विसमैन मुकेश कुमार पुत्र मुलखराज पत्नी अनीता सहित शुक्रवार देर शाम को रिश्तेदार के घर गए थे। शनिवार सुबह जब वे घर लौटे तो सामान इधर-उधर बिखरा था। अलमारियों के दरवाजे खुले देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मुकेश कुमार ने बताया कि चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वे लगभग 12 तोले सोने के आभूषण, एक लाख 40 हजार की नकदी और कुछ चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि घर में कुछ निर्माण कार्य लगा रखा था। इसके चलते नकदी घर में रखी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब वे घर लौटे तो घर की अलमारी का सामान बिखरा देख दंग रह गए। उन्होंने पंचायत के पदाधिकारियों और पुलिस को शिकायत दी। पंचायत के निवर्तमान उपप्रधान शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल ने बताया कि पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे का कहना है कि पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने चोरी की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed