फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Uproar over removal of Home Guard jawan from Una hospital

Una News: ऊना अस्पताल से होमगार्ड जवान हटाने पर बवाल

Wed, 01 Oct 2025 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Uproar over removal of Home Guard jawan from Una hospital
होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से जवानों दोबारा तैनात करने का किया आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला अस्पताल ऊना से ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवानों को हटाने के सरकारी निर्णय की कड़ी निंदा की है। संगठन के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चोहड़िया ने कहा कि यह फैसला जवानों का मनोबल तोड़ने वाला है। निजी एजेंसी के गार्ड लगाने से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि होमगार्ड जवानों के भविष्य और सम्मान पर भी संकट पैदा होगा। जोगिंद्र सिंह चोहड़िया ने बताया कि कुछ समय पूर्व चिंतपूर्णी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से होमगार्ड प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाया नहीं जाएगा। इसके बावजूद बुधवार को जिला अस्पताल से 26 जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों से भावनात्मक आग्रह किया कि होमगार्ड जवान हमेशा हर कठिन परिस्थिति में सरकार के साथ खड़े रहे हैं। चाहे आपदा काल हो या शांति का समय। ऐसे में जवानों के साथ इस तरह का व्यवहार उनके मनोबल को तोड़ने जैसा है। उन्होंने आग्रह किया कि हटाए गए 26 जवानों को पुनः जिला अस्पताल ऊना में तैनात किया जाए। जोगिंद्र सिंह चोहड़िया ने कहा कि एक तरफ सरकार प्रदेश में सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों में होमगार्ड जवानों को तैनात करने की बात कह रही है, दूसरी ओर पहले से तैनात जवानों को हटाया जा रहा है। यह दोहरी नीति अनुचित है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed