फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under-16 volleyball team won bronze in Asian Volleyball Championship

Una News: अंडर-16 वॉलीबाल टीम ने एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Sat, 19 Jul 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Under-16 volleyball team won bronze in Asian Volleyball Championship
बंगाणा (ऊना)। भारतीय अंडर-16 वॉलीबाल टीम ने एशियाई पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय वॉलीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भारतीय टीम ने जापान जैसी मजबूत टीम को 3-2 से हराकर यह साबित कर दिया है कि हमारी युवा प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने में पूरी तरह सक्षम हैं। यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि भारत की उभरती वॉलीबाल शक्ति की झलक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं निवासी शब्द गौतम, पुत्र पंकज गौतम, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने टीम का हिस्सा बनकर न सिर्फ प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। कंवर ने विशेष रूप से टीम के कोच अजय झांगरा की भी सराहना की, जिनके कुशल नेतृत्व में भारतीय टीम ने न केवल कांस्य पदक जीता, बल्कि 2026 में होने वाली अंडर-17 वर्ल्ड वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed