फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's post offices will be connected to the digital platform on August 4

Una News: डिजिटल प्लेटफार्म से चार अगस्त को जुड़ेंगे ऊना के डाकघर

Thu, 31 Jul 2025 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Una's post offices will be connected to the digital platform on August 4
समस्त डाकघरों में दो अगस्त को ठप रहेगा सार्वजनिक लेन-देन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। डाक विभाग की आईटी 2.0 परियोजना का जल्द ही शुभारंभ होने जा रहा है। इस परियोजना के तहत ऊना डाक मंडल में आने वाले सभी डाकघरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चार अगस्त से समस्त डाकघर एपीटी (एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी) एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप से कार्य करने लगेंगे। इस परिवर्तनकारी पहल का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर, दक्ष, पारदर्शी और आधुनिक डाक सेवाएं प्रदान करना है। परियोजना के माध्यम से डाक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाकर ग्राहकों को उच्च स्तरीय सेवा अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। ऊना डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि डिजिटल माइग्रेशन के कार्य के चलते 2 अगस्त को ऊना डाक मंडल के सभी डाकघरों में सार्वजनिक लेन-देन स्थगित रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने डाक संबंधी कार्यों की पूर्व योजना बनाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed