फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's Neelam won the title of Miss Teej

Una News: ऊना की नीलम ने जीता मिस तीज का खिताब

Sat, 10 Aug 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Una's Neelam won the title of Miss Teej
हिमोत्कर्ष आईटीआई में मनाया तीज पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमोत्कर्ष महिला मंच व संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल की पत्नी रेणु शेरावत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
वहीं, समाजसेवी सुमन कपिला कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुईं। हिमोत्कर्ष संस्थान की 14 छात्राओं ने मिस तीज प्रतियोगिता में भाग लिया तथा आकर्षक रैंप वाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। तीज पर्व पर आयोजित प्रतियोगिता में नीलम देवी ने मिस तीज का खिताब जीता। वहीं, अंजलि प्रथम रनरअप व शिवानी द्वितीय रनरअप रही। चांद रानी मिस ब्यूटीफुल स्माइल, चरणजीत कौर मिस ब्यूटीफुल आईज तथा नवनीत कौर मिस ब्यूटीफुल स्किन चुनी गईं। इन्हें मुख्यातिथि रेणु लाल व विशिष्ट अतिथि सुमन कपिला ने क्राऊन पहनाकर सम्मानित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में नवनीत कौर ने प्रथम व सविता ने द्वितीय तथा अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, ईशा देवी ने दूसरा व नीता कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मालपुड़े प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, नीलम देवी ने द्वितीय व जसप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दही-भल्ला प्रतियोगिता में हरप्रीत कौर ने प्रथम, सिमरन शर्मा ने दूसरा व अमिता कुमारी तीसरे स्थान पर रही। पतेहड़ प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, ईशा ने दूसरा व नीता कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। खीर स्पर्धा में चांद रानी ने प्रथम, नीता कुमारी ने दूसरा व आंचल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। हेयरस्टाइल स्पर्धा में नेहा प्रथम, प्रियंका द्वितीय व मनप्रीत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed