फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una youth are less enthusiastic about becoming supervisors and guards.

Una News: सुपरवाइजर और गार्ड बनने के लिए ऊना के युवाओं में उत्साह कम

Tue, 06 Jan 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Una youth are less enthusiastic about becoming supervisors and guards.
जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार में हिस्सा लेते युवा। संवाद
ऊना। स्थान : जिला रोजगार कार्यालय। समय : दोपहर 12:00 बजे। जिला रोजगार कार्यालय में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कार्यालय के धरातल तल पर ही साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। साक्षात्कार के लिए छह से सात युवा वेंटिग रूम में इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ युवा साक्षात्कार के लिए बारी-बारी से कमरे में जा रहे हैं। निजी कंपनी के अधिकारी उम्मीदवारों के इंटरव्यू ले रहे हैं। सबसे पहले जांच अधिकारी आवेदकों के दस्तावेज जांच रहे हैं। दस्तावेज जांचने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए एक-एक कर बुलाया जा रहा है। हालांकि सुपरवाइजर व गार्ड बनने के लिए युवाओं में कम रुझान देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी कम संख्या में ही उम्मीदवार साक्षात्कार देने के लिए रोजगार कार्यालय पहुंचे हैं। सोमवार दोपहर दो बजे तक आयोजित हुए साक्षात्कार में कुल 32 उम्मीदवार पहुंचे जबकि ऊना के लिए लक्ष्य पांच सुपरवाइजर व 35 सुरक्षा गार्ड भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया था। साक्षात्कार खत्म होने तक केवल दो उम्मीदवार सुपरवाइजर व 15 उम्मीदवार सुरक्षा गार्ड के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन



युवाओं ने सराहा प्रयास
जिले के लमलेहड़ी से से आए उम्मीदवार तिलक राज ने कहा कि वह सुपरवाइजर के पद के लिए साक्षात्कार देने आए हैं। साक्षात्कार में मेरा चयन हुआ है। यह अच्छा प्रयास है लेकिन कम संख्या में उम्मीदवार आए हैं। रोजगार के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


जिले के डठवाड़ा से आए युवा गौरव शर्मा ने कहा कि वह सुपरवाइजर पद पर चयनित हुए हैं। रोजगार कार्यालय में समय-समय पर साक्षात्कार का आयोजन होता है। इसमें युवाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय में निजी कंपनी की तरफ से सुपरवाइजर व सुरक्षा गार्ड के लिए साक्षात्कार लिए गए जिसमें दो उम्मीदवार सुपरवाइजर व 15 उम्मीदवार सुरक्षा गार्ड के लिए चयनित हुए। कार्यालय में आगामी समय में भी इस प्रकार के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
-अक्षय शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed