फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una: People traveling in Khatara buses taking risks

Una News: असाइनमेंट .... 30 खटारा बसों का स्थानीय रूटों पर किया जा रहा संचालन

Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Una: People traveling in Khatara buses taking risks
ऊना बस में सवारियां ले जाने के लिए खड़ी टूटे शीशे वाली बस।संवाद - फोटो : Una
ऊना। जनता की जिंदगी को दांव पर लगाकर लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसों में सफर करवाया जा रहा है। आलम यह है कि जिले में अभी भी 30 जीरो वैल्यू बसें हैं, जिनका संचालन रोजाना स्थानीय रूटों पर हो रहा है। यह खटारा बसेें किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती हैं। इसके बावजूद निगम इन बसों का संचालन कर रहा है। इससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में लोहे की चादरें भी पुरानी होने के कारण उखड़ना शुरू हो गई हैं। इसके अलावा अधिकतर बसों के शीशे भी टूटे हुए हैं, जिन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन ऊना डिपो की करीब 30 बसें जीरो वैल्यू हो चुकी हैं। प्रदेश में आए दिन एचआरटीसी की खस्ता हालत के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद परिवहन निगम बसों की दशा सुधारने में गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की हालत आए दिन खस्ताहाल होती जा रही है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के ऊना डिपो के पास कुल 111 बसें हैं। इन बसों में से 30 के करीब बसें जीरो वैल्यू हो चुकी हैं। यह खटारा बसें आठ लाख किलोमीटर से दस लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं। अब नियमों के अनुसार इन बसों की वैल्यू भी समाप्त हो चुकी है। दूसरी तरफ निगम की कई बसों के शीशे टूटे हुए हैं। इन बसों के शीशे बदलने के लिए भी निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके बावजूद निगम खटारा बसों को ठोक पीटकर चलाने का काम कर रहा है। इस गंभीर मसले पर हिमाचल पथ परिवहन निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा। एचआरटीसी की यह लापरवाही किसी भी समय भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एचआरटीसी ऊना डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि डिपो के पास मौजूदा समय में करीब 30 जीरो वैल्यू बसें हैं। जीरो वैल्यू बसों को लेकर उच्च अधिकारियों को समय समय पर सूचित किया जाता है। डिपो को हाल ही में आठ नई बसें भी मिली हैं। आगामी दिनों में भी नई बसें मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed