फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una on the verge of getting free from the evil practice of manual scavenging

Una News: हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त होने की दहलीज पर ऊना

Tue, 07 May 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Una on the verge of getting free from the evil practice of manual scavenging
ऊना। जिला ऊना अस्वच्छ शौचालय और इससे जुड़ी हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त होने की दहलीज पर है। इसकी आधिकारिक घोषणा से पहले उपायुक्त जतिन लाल ने जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों से फाइनल रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों और शहरी निकायों के सचिवों से उनके क्षेत्र में अस्वच्छ शौचालय और इससे जुड़ी हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा को लेकर दो दिन में वास्तविक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सोमवार को हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सर्वे समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने सभी बीडीओ और शहरी निकायों के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह पंचायतों, नगर परिषदों एवं नगर पंचायत क्षेत्र से मैला ढोने की प्रथा से मुक्त होने का प्रमाणपत्र लें अन्यथा इस संबंध में डेटा प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को जिला स्तरीय सर्वे समिति के सभी सदस्यों से भी यह प्रमाणपत्र लेने के निर्देश दिए। इसमें उन्हों स्पष्ट करना होगा कि हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा का कोई मामला उनके संज्ञान में है अथवा नहीं है। बता दें, पूर्व में जिले की कुछ पंचायतें तथा स्थानीय निकाय अपने क्षेत्र में इस प्रकार का कोई भी मामला नहीं होने की जानकारी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब आधिकारिक घोषणा से पहले डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से रिपोर्ट मांगी है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित करने के आशय की सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की जाएगी। इसमें आम नागरिकों से इस संबंध में प्रासंगिक जानकारी अथवा दावा प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जाएगा। सार्वजनिक सूचना प्रकाशित होने के बाद 15 दिन में यदि प्रशासन के समक्ष कोई दावा नहीं आता है तो उसके उपरांत ऊना को हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित किया जाएगा। अंतिम रूप से इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

बैठक में जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी हरमिंदर सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति होशियार सिंह, ईओ एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, कनिष्ठ अभियंता नगर पंचायत अम्ब प्रमोद सिंह, सचिव नगर पंचायत दौलतपुर हर्ष गुप्ता, टाहलीवाल विजय सिंह व गगरेट सुषमा रानी, सैनेटरी सुपरवाइजर तथा एमसी ऊना विजय कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed