फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, piplu fair, innaugreted,

Una News: झंडा रस्म से पिपलू मेले का आगाज, निकली भव्य शोभा यात्रा

Tue, 30 May 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
una news, piplu fair, innaugreted,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बंगाणा (ऊना)। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का आगाज मंगलवार को नर सिंह मंदिर में झंडा रस्म और पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान मंदिर से मेला स्थल तक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उनके साथ बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, स्थानीय विधायक देवेंद्र भुट्टो और गगरेट विधायक चैतन्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा के जिलावासियों की अटूट आस्था और समृद्ध संस्कृति का परिचायक है। वर्तमान में सरकार के प्रयासों से भविष्य में मेलों के आयोजन में और अधिक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी समूचे प्रदेश को भी विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मेले में सरकारी विभागों और गैर सरकारी संस्थाओं की लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने पिपलू नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि मेले के शुभारंभ अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पहुंचना था लेकिन किसी कारणवश वह मेले में नहीं पहुंच पाए। इस अवसर जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, उपपुलिस अधीक्षक ऊना अजय ठाकुर, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा राहुल कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेले पौराणिक धरोहर, संजोकर रखना कर्तव्य : भुट्टो


कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि मेले हमारी पौराणिक धरोहर है। इन्हें संजोए रखना हमारा कर्तवय है। उन्होंने कहा कि पिपलू मेले की पौराणिकता कायम रखने का काम किया है। हालांकि इंद्र देव कुछ ज्यादा मेहरबान गए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके कुटलैहड़ विस के विकास के लिए नई-नई योजनाओं की सौगात देंगे।


बॉक्स



मेले में बारिश ने डाला खलल, दुकानें रहीं बंद
पिपलू मेले के पहले दिन बारिश ने खूब खलल डाला। इस दौरान दोपहर तक लगातार बारिश होती रही। इसी बीच मेले का आगाज हुआ। बारिश के कारण पिपलू मेले में अधिकतर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed