फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, himachal news, process., selection, explane, student

विद्यार्थियों को समझाई जाएगी चुनाव की प्रक्रिया

Fri, 14 Jan 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
una news, himachal news, process., selection, explane, student
ऊना। जिला के स्कूलों में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस बारे में सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को एक पत्र जारी किया है। पत्र में कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही समय रहते जरूरी कदम उठाने की हिदायत दी गई है। इस कार्यक्रमों का आयोजन चुनावी साक्षरता क्लबों के सहयोग से किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य मकसद विद्यार्थियों में चुनावों को लेकर जागस्कता फैलाना है। इसके साथ ही बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे स्कूलों को इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग और जिला निर्वाचन आयोग को भेजनी होगी। 27 जनवरी तक कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई हैं। जिन स्कूलों में मतदान केंद्र स्थित हैं, वहां पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन पर खास फोकस रहेगा। इस दिन स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं। चुनाव से जुड़े इस कार्यक्रम में कोविड एसओपी की विशेष ध्यान रखा जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होने पर यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed