फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news himachal news Migrant dies after being hit by tipper

टिपर की चपेट में आने से प्रवासी की मौत

Thu, 06 Oct 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
una news himachal news Migrant dies after being hit by tipper
ऊना। सदर थाना क्षेत्र के बसाल में एक अज्ञात टिपर की चपेट में आने से साइकिल सवार प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आगेश सिंह पुत्र छोटे लाल निवासी जिला मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है, जोकि पिछले काफी समय से बसाल स्थित झुगी झोपड़ी में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को राजेश अपने भाई आगेश सिंह के साथ अपनी-अपनी साइकिल से बसाल जा रहे थे। बसाल चौंक के पास पहुंचे, तो आगेश एक तेज रफ्तार टिपर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक टिपर सहित मौके से भाग गया। सड़क हादसे में घायल आगेश सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed