फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, himachal news, Drug addiction made the accused of theft a thief

नशे की लत ने बना दिया चोर, भद्रकाली में भी चोरी की बात कबूली

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
una news, himachal news, Drug addiction made the accused of theft a thief
दौलतपुर चौक/मरवाड़ी (ऊना)। क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगलना शुरू कर दिए हैं। दोनों आरोपियों ने कबूला है कि नशे की लत की वजह से उन्होंने चोरी करना शुरू की। आरोपियों ने कबूला कि वह पूरा दिन क्षेत्र में बाइक पर घूमते हुए रेकी करते रहते थे और जिस भी घर को बंद देखते तो उसको अपना निशाना बना लेते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने वीरवार को पुलिस के समक्ष कबूला कि उन्होंने पिरथीपुर में नानक चंद के घर गहने व नकदी चोरी करने के अलावा भद्रकाली में उषा देवी पत्नी बलबीर सिंह के घर से गहने और नकदी चोरी की थी। साथ ही राज उगला कि इस क्षेत्र में चोरी करके वह गहने होशियापुर में एक ज्वेलर्स को बेच देते थे ताकि वह नशा खरीद सकें।
विज्ञापन

बता दें कि 23 जुलाई को पिरथीपुर निवासी नानक नंद ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात चोर उनके घर से आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। जिस पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने एक टीम गठित करके मामले की छानबीन शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पुनीत, हरदीप सिंह निवासी बडोह नजदीक गगरेट को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पकड़ने के लिए गगरेट में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने पहले ही रफूचक्कर हो गए। इस पर पुलिस ने पंजाब पुलिस ने संपर्क साधा। पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को होशियारपुर में पकड़ा और हिमाचल पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। आरोपियों के पकड़े जाने से क्षेत्र में जुलाई माह में हुई सिलसिलेवार चोरियों से भी पर्दा उठने की संभावना है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अभी तक नशे की लत की वजह से पिरथीपुर एवं भद्रकाली में चोरी करने की बात कबूली है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed