{"_id":"66e4a9102f8c9115d5093fd8","slug":"una-market-shops-will-remain-closed-from-8-am-to-10-am-una-news-c-93-1-una1002-133097-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगी ऊना बाजार की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगी ऊना बाजार की दुकानें
Sat, 14 Sep 2024 02:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
ऊना। सनातन धर्म सभा ऊना के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि जिस प्रकार से जिला शिमला के संजौली, कुसुम्पटी व मंडी में अवैध रूप से धार्मिक स्थल के निर्माण करने के मामले सामने आए। यह निर्माण अवैध तय भी हो गए। ऐसे में सनातन समाज द्वारा किया गया रोष प्रदर्शन जनभावनाओं के अनुरूप रहा। हिमाचल को सुरक्षित करने का प्रयास है। प्रिंस राजपूत ने कहा कि 14 सितंबर को सनातन धर्म सभा, हिंदू एकता मंच व अन्य सामाजिक संगठन, जिसमें रामलीला कमेटी, ऊना जनहित मोर्चा सहित अन्य संगठन व व्यापारी भी शामिल रहेंगे, के सदस्य बाजार से एक साथ 10 बजे चलेंगे और जिलाधीश ऊना को ज्ञापन सौंपेंगे।
उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह स्वेच्छा से सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दुकान भी बंद रखें। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार अवैध निर्माण को तुरंत हटाए, भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थल अवैध निर्माण से न बने। इसको लेकर सख्त निर्देश हों। यहां लोगों ने आपत्ति व्यक्त की, वहां पर तुरंत कार्रवाई हो, ताकि सौहार्द बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से जो लोग आ रहे हैं, उनका पंजीकरण हो। उनकी पुलिस वेरिफिकेशन हो और जो लोग किराये पर दुकान या मकान दे रहे हैं। वह भी उनका रिकॉर्ड रखें और उसकी जानकारी पुलिस को दें। इससे हिमाचल की सुरक्षा भी पुख्ता होगी और प्रवासियों का रिकॉर्ड भी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रवासी हो, सबकी वेरिफिकेशन जरूरी हो।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना में भी बाहरी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के ही लोग व्यापार कर रहे हैं। रेहड़ी-फड़ी लग रही हैं। घरों में जाकर सामान बेच रहे हैं। इस सब पर भी अंकुश लगना चाहिए। कहा कि पुलिस ने जो बल प्रयोग प्रदर्शन के दौरान किया, उसकी हम निंदा करते हैं। हमारी मांग है कि जो जन भावनाओं के इस रोष प्रदर्शन में पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं, उन्हें तुरंत पहल करते हुए सरकार को रद्द करना चाहिए और ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के प्रदर्शन करने का मौका ही न मिले।