{"_id":"6227a1d4c460b11b372b6c77","slug":"una-indusind-bank-manger-fraud-of-11-60-lakhs-rupees-una-news-sml4018786174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्रेडिट शाखा प्रबंधकों ने किया 11.60 लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्रेडिट शाखा प्रबंधकों ने किया 11.60 लाख का गबन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक) ने दो क्रेडिट ब्रांच मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने महिलाओं को बड़े ऋण का झांसा देकर पहले से चल रहे ऋण की नकदी ले ली और कुछ महिलाओं के किश्त के रुपये शाखा में जमा नहीं करवाए। शिकायत मिलने पर अंब पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विष्णु कुमार पुत्र पप्पू सिंह निवासी कंजौली जारऊ आगरा उत्तर प्रदेश वर्तमान में इंडसइंड बैंक ब्रांच क्रेडिट मैंनेजर अंब शाखा ने पुलिस शिकायत में बताया कि भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक) शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को लोन देकर सहायता प्रदान करता है। बैंक फील्ड ऑफिसर ब्रांच में एक क्रेडिट ब्रांच मैनेजर ने लॉकर रूम में 1,20,997 कैश रखा था और 7,48520 रुपये संग्रह लोन शुल्क, पूर्व भुगतान, आरडी और लोन राशि वापस 1,46,700 रुपये सहित कुल 10,16,217 रुपये का गबन किया है।
इसके साथ ही संगम मैैनेजर के पद पर कार्यरत व्यक्ति ने कुल राशि 1,44,759 रुपये का गबन किया है। दोनों ने महिलाओं को झूठ बोलकर बड़ा लोन स्वीकृत करने का झांसा देकर पहले से चल रहे लोन का एक साथ सारा कैश में ले लिया और कुछ महिलाओं से किश्त लेकर ब्रांच में जमा नहीं करवाए। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह फील्ड के कर्मचारियों की सेंटर निगरानी करने गया तो कुछ महिला सदस्यों ने कहा कि उनका बड़ा लोन कब आएगा के बारे में पूछा। बैठक में शक होने पर सारी महिला सदस्यों से पूछताछ की गई तो पता चला कि गबन हुआ है। विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया। शिकायत में दोनों कर्मचारियों पर कुल 11,60,974 रुपये का गबन किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।