फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una-Hamirpur railway gate remained closed for 14 hours

Una News: 14 घंटे बंद रहा ऊना-हमीरपुर रेलवे फाटक

Wed, 10 Apr 2024 05:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 10 Apr 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Una-Hamirpur railway gate remained closed for 14 hours
मरम्मत कार्य के चलते नहीं दिखी रूट डायवर्ट की व्यवस्था
विज्ञापन

कोटला कलां रेलवे फाटक पर वाहन चालक हुए परेशान, पूरा दिन अव्यवस्था के बीच पिसते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कोटला कलां में ऊना-हमीरपुर रेलवे फाटक 14 घंटे बंद रहा। रेलवे बोर्ड की ओर से किया गया मरम्मत कार्य लोगों के लिए दुविधा का कारण बना। सुबह 08 बजे से मरम्मत कार्य के शुरू होने से मार्ग को सामान्य यातायात के लिए 14 घंटे तक बंद कर दिया गया। यहां रेलवे बोर्ड की ओर से प्रशासन को वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था के लिए समय पर अग्रिम सूचना जारी करने की बात कही गई तो प्रशासन ने पूर्व सूचना को समय पर देने की चिंता जाहिर करते हुए एक पत्र लिखा है। कुल मिलाकर दो सरकारी प्रबंधन के बीच तालमेल न होने के चलते हमीरपुर मार्ग पर आवागमन करने वाले आमजन और वाहन चालक परेशान होते दिखे।
जानकारी न होने के बुधवार सुबह वाहनों की लंबी लाइन कोटला कलां के रेलवे फाटक के पास लग गई। रूट डायवर्ट की जानकारी के लिए कहीं पर कोई पुलिस या कर्मी तैनात नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों से पूछते हुए कई वाहन चालक टक्का मार्ग, अरनियाला महादेव, पीर निगाह की ओर से अपने वाहनों को लेकर आगे हमीरपुर मार्ग की ओर गए। प्रतिदिन दौड़ने वाली कई बसों के यात्री भी यहां फाटक के दोनों छोर पर समस्या से जूझते दिखे। हमीरपुर की ओर से आने वाली कई बसें फाटक पर सवारियों को उतार रही थीं। यहां से सवारियों को ढोने के लिए ऑटो रिक्शा लेना पड़ा। सरकारी बसों को भी वाया टक्का होकर आगामी रूट पर आना-जाना पड़ा। कार, स्कूटर, ट्रक सहित बस चालक भी यहां फाटक के पास पहुंचकर वैकल्पिक मार्गों तक पहुंच बनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

मरम्मत का काम आज ही होगा पूरा
अंबाला मंडल रेलवे बोर्ड के तहत सेक्शन इंजीनियर कंस्ट्रक्शन संदीप चौहान ने बताया कि फाटक को बंद करने के संबंध में सूचना पूर्व में जारी कर दी गई थी। मरम्मत कार्य बुधवार को रात 10 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रशासन ने की चिंता जाहिर
इंजीनियर/वर्क्स उत्तर रेलवे (नंगल बांध) की ओर से ऊना रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के संबंध में जिला प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। साथ ही कार्य को लेकर पूर्व सूचना न देने व इस वजह से यातायात प्रबंधन में उत्पन्न मुश्किलों व जनता को हुई असुविधा के मामले को गंभीरता से लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर/वर्क्स उत्तर रेलवे (नंगल बांध) को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि सूचना के अभाव में समय पर वैकल्पिक यातायात योजना की व्यवस्था नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed