फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una district will remain a hub of mafia and hooliganism: Satti

माफिया और गुंडागर्दी का अड्डा बनकर रह जाएगा ऊना जिला : सत्ती

Sat, 06 Sep 2025 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Una district will remain a hub of mafia and hooliganism: Satti
कहा- ऊना में शराब माफिया का बड़ा गिरोह कर रहा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में आए दिन गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि वह दिन दूर नहीं जब ऊना माफिया और अपराधियों का गढ़ बनकर रह जाएगा। यह बात ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एक माह पहले बसाल में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, कुछ दिन पूर्व भड़ोलियां में एक दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला भी सामने आया। सत्ती ने आरोप लगाया कि ऊना में शराब माफिया का बड़ा गिरोह सक्रिय है, जिसमें बाहरी लोग शामिल हैं और वे यहां के युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो ऊना माफिया और गुंडागर्दी का अड्डा बन जाएगा, जिसे संभालना मुश्किल होगा। सत्ती ने युवाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे माफिया से दूर रहें और उन नेताओं के बहकावे में भी न आएं, जो राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बरसात का जिक्र करते हुए सत्ती ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेशभर में व्यापक नुकसान हुआ है। जिला ऊना में भी कई घर क्षतिग्रस्त हुए, गोशालाएं ढह गईं, सड़कें टूट गईं और फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं। सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात बाधित है, लेकिन सरकार के पास सड़कें बहाल करने के लिए न मशीनरी है और न ही लेबर। आरोप लगाया कि आपदा पीड़ितों की सुध लेने पटवारी तक मौके पर नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन को चाहिए कि राजस्व विभाग को तत्काल नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे, ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिल सके। सत्ती ने कहा कि ऊना शहर के वार्ड-3 में डंगा गिरने से कई घर खतरे की जद में हैं, वहीं बंगाणा क्षेत्र की सड़कों की हालत भी अत्यंत खराब है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राहत राशि वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। किसी को 2 हजार तो किसी को 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed