फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una busineesmen murdered

गगरेट के युवा व्यापारी की अमृतसर में बेरहमी से हत्या

Tue, 14 Dec 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Una busineesmen murdered
चार लोगों पर घर में घुसकर तेजाब पिलाने का आरोप, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड, आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

अमृतसर में करता था गहने बनाने का काम, हाल ही में एक साथी से हुई थी अनबन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के रहने वाले एक युवा व्यापारी की चार लोगों ने अमृतसर में बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक लंबे समय से अमृतसर में गहने बनाने का काम कर रहा था। हाल ही में उसकी एक साथी से अनबन हो गई थी। इसके चलते सोमवार देर रात चार लोगों ने उसकी पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर जबरन मुंह में तेजाब डाल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से गगरेट में शोक लहर है।

जानकारी के अनुसार गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर रहने वाले रोबिन (37) पुत्र जनक राज लंबे समय से अमृतसर में सुनार का काम करता था। एक साल पहले रोबिन ने अमृतसर के स्थानीय व्यापारी के साथ कोके बनाने के उद्योग में एक साथ काम करना शुरू किया। पिछले एक माह से रोबिन और उसके साथी के बीच कहासुनी चल रही थी। सोमवार रात करीब दस बजे उक्त व्यापारी अपने साथियों सहित रोबिन के घर आया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसे तेजाब पिला दिया। यह सारी घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि चारों आरोपियों ने मंगलवार सुबह अमृतसर के थाना सुल्तानपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अजय दसौड़ ने बताया कि रोबिन अमृतसर में सोने के कोके बनाने का कारोबार करता था। उसके साथ काम करने वाले व्यापारी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि ज्यादा अभी कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन व्यापार में घाटा इस हत्या का कारण बताया जा रहा है। रोबिन अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। उधर, गगरेट विधायक राजेश ठाकुर, गगरेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद चक्रवर्ती, विकास शर्मा, सुशील कालिया, शुभम पुरी, दीपक, प्रिंस सुधेड़ा, अशोक कुमार, सुरिंदर लखनपाल, विजय, मोहन लाल, राजिंदर पिंटू, चेतन, अभि पुरी आदि ने इस दु:खद घटना पर रोष जताया व दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed