फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility has not been started yet in Bangana Hospital

Una News: बंगाणा अस्पताल में अभी तक शुरू नहीं हो पाई अल्ट्रासाउंड सुविधा

Thu, 31 Jul 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility has not been started yet in Bangana Hospital
गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया पांच माह से नहीं हो रही पूरी

बजट आवंटन के बावजूद नहीं हो पा रही सुविधा की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बंगाणा के नागरिक अस्पताल में पिछले एक वर्ष से अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए या तो क्षेत्रीय अस्पतालों का रुख करना पड़ता है या फिर निजी डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर निर्भर रहना पड़ता है।स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों के बावजूद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा की अनुपलब्धता से क्षेत्र की हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मशीन के लिए बजट भी उपलब्ध करवाया जा चुका है, फिर भी सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। सबसे अधिक समस्या उन लोगों को हो रही है जो दूरदराज के क्षेत्रों से आते हैं और जिनके पास निजी अस्पतालों तक पहुंचने के साधन नहीं हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में भी मरीजों की अधिकता के चलते अल्ट्रासाउंड करवाने में लंबा समय लग जाता है। इसके बाद रिपोर्ट दिखाने के लिए दोबारा बंगाणा अस्पताल आना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के उद्देश्य से बंगाणा अस्पताल के एक चिकित्सक को टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेष प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। अब केवल मशीन की स्थापना का इंतजार है।
बंगाणा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि आगामी माह तक मशीन स्थापित कर दी जाएगी।
- डॉ. नरेश कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी, थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed