फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility could not be started in Civil Hospital Amb

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं हो पाई शुरू

Fri, 19 Jul 2024 04:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 19 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility could not be started in Civil Hospital Amb
नई अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए बजट नहीं हो पाया मुहैया
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब के लगाने पड़ रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। अस्पताल में करीब 56 लाख रुपये की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। इसके लिए माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट की तरफ से इस बजट मुहैया करवाया जाना था, लेकिन अभी तक बजट न मिलने चलते मरीजों को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
जिला के सबसे बड़े उपमंडल के नागरिक अस्पताल अंब में आधुनिक अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। बता दें कि बीते सात माह से अस्पताल में पूर्व में लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल अंब के अधीन 45 से अधिक ग्राम पंचायत और नगर पंचायत अंब के स्वास्थ्य का भी जिम्मा है। ऐसे में लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला मुख्यालय के लिए करीब 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए अभी बजट जारी नहीं हो पाया है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। इस मामले आगामी कार्यवाही विभाग की तरफ से ही की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव गर्ग, खंड विकास अधिकारी, अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed