फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths arrested with stolen bike with fake number

Una News: फर्जी नंबर वाली चोरी की बाइक सहित दो युवक काबू

Tue, 28 Apr 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Apr 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with stolen bike with fake number
भरवाईं चौक नाके पर पुलिस द्वारा फर्जी नंबर वाली पकड़ी गई बाइक ।संवाद
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने रविवार देर रात भरवाईं चौक पर नाके के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक सहित दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी आरसी भी बरामद की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे ट्रैफिक पुलिस टीम नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल परमजीत ने भरवाईं की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रोका। कागजात मांगने पर युवक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर पुलिस को शक हुआ। गहन जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बाइक पर लगा नंबर किसी स्कूटी का है जबकि युवक द्वारा दिखाए गए दस्तावेज भी फर्जी निकले। आगे की पड़ताल में सामने आया कि उक्त बाइक दो वर्ष पहले पंजाब के फाजिल्का से चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज है। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है, जो फरीदकोट के निवासी बताए जा रहे। इसके अलावा पुलिस ने उसी नाके के दौरान रात करीब ढाई बजे एक स्कूटी को भी जब्त किया, जिसका चालक वाहन के कागजात दिखाने में असफल रहा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयराम शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed