फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths arrested with 18 grams of chitta

Una News: 18 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

ऊना में इंदिरा मैदान के समीप पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two youths arrested with 18 grams of chitta

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत सिटी चौकी पुलिस ने इंदिरा मैदान के समीप नाके के दौरान कार सवार दो चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बुधवार मध्यरात्रि को इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्धांत (33) निवासी रसूलपुर खुर्द, हरियाणा और गुरजीत सिंह (27) निवासी पलेहड़ी, मोहाली, पंजाब शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ऊना के आईओ एएसआई जमालदीन की अगुवाई में टीम ने इंदिरा मैदान के समीप नाके के दौरान कार्रवाई की थी। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच नंगल की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को 18 ग्राम चिट्टा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर चिट्टा जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed