फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two vehicles caught while doing illegal mining

अवैध खनन पर दो वाहनों का चालान, 30 हजार रुपये वसूले

Sun, 17 Jan 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles caught while doing illegal mining
ऊना। पुलिस ने अवैध खनन करते दो गाड़ियां पकड़ी हैं। इनका चालान कर 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने जिले नाकेबंदी कर यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 65 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

65 में से 48 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 9,800 रुपये प्राप्त किए। इनमें 13 चालान बिना हेल्मेट के वाहन चलाने पर, 21 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के वाहन चलाने पर, चार चालान बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर, एक चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, तीन चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, तीन चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, एक चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, एक चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर तथा 17 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पांच लोगों के चालान कर जुर्माने के रूप में 500 रुपये प्राप्त किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न पहनने पर तीन लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 1500 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed