फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two trucks carrying junk caught, 1.57 lakh fine

लोहे का कबाड़ ले जा रहे दो ट्रकों पकड़े, 1.57 लाख जुर्माना

Wed, 25 Aug 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two trucks carrying junk caught, 1.57 lakh fine
मैहतपुर (ऊना)। जीएसटी चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ आबकारी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार रात विभाग की टीम ने थानाकलां में दो ट्रकों से लोहे के कबाड़ पकड़ा। ट्रकों के चालक लोह के कबाड़ से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर विभागीय टीम ने 1.57 लाख जुर्माना किया। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार रात सहायक आबकारी और कराधान अधिकारी दीपक डोगरा अज्ञैर मनोज सहगल की अगुवाई में थानाकलां में टीम मौजूद थी। रात 11 और ढाई बजे दो लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक आए। इन्हें तलाशी के लिए रोका गया। उनसे आवश्यक दस्तावेज पूछे गए। बरठीं और पालमपुर से आए यह ट्रक ग्वालथाई की तरफ जा रहे थे। रातभर विभागीय मुस्तैदी के बाद पकड़ इन ट्रकों को 1.57 लाख जुर्माना करने के बाद ही छोड़ा गया। कार्रवाई करने वाली टीम में जयपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त राज्य कर और आबकारी शाहदेव कटोच ने बताया कि जीएसटी चोरों के खिलाफ विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया है। थानाकलां में भी विभागीय टीम ने भी कार्रवाई की है। बता दें कि बीते दिनों ऊना जिले सरहदी इलाकों में भी विभागीय टीम ने लोहे के स्क्रैप से भरे पांच ट्रक पकड़े थे। इनके पास भी आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। अब दो और ट्रक पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed