फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two sides beat up in Daroh, cross case registered

डरोह में दो पक्षों में मारपीट, क्रास मामला दर्ज

Fri, 07 May 2021 06:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Two sides beat up in Daroh, cross case registered
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की चम्याडी पंचायत के डरोह गांव में वीरवार देर रात दो परिवारों में खूनी झड़प हो गई। घटना में दोनों परिवारों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट की घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रमेश कुमार ने गुप्त तरीके से गाड़ी पर हमला करके गाड़ी को तोड़ डाला और कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश की। वहीं, दूसरे पक्ष में रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार ने उनकी स्कूटी तोड़ने और पत्थरों से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। राकेश कुमार ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब शाम को पांच बजे घर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने डरोह बाजार से अपने घर की तरफ गाड़ी मोड़ कर मात्र 5 मीटर ही गए थे कि उनके पड़ोसी ने झाड़ियों से उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे गाड़ी का पहले तो आगे का शीशा टूट गया और पत्थर गाड़ी के बीच आ पहुंचे। इससे उसे और उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। राकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पत्नी कुसुम लता को गाड़ी में बैठाकर उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। राकेश कुमार ने बताया कि उसे घर तक सरकारी भूमि से रास्ता मिला है। लेकिन रमेश कुमार सरकारी भूमि पर कब्जा करके उनसे पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है और जान से मारने की धमकियां भी दे चुका है। उधर, पुलिस थाना बंगाणा के एसएचओ अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने चम्याडी पंचायत के डरोह गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हुई है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष ने स्कूटी तोड़ी है और दूसरे पक्ष ने गाड़ी के शीशे तोड़े हैं। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed