{"_id":"60c0fda38ebc3e5cb660567c","slug":"two-people-including-je-of-tahliwal-nagar-panchayat-arrested-with-chitta-una-news-sml373091954","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं टाहलीवाल के जेई समेत दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं टाहलीवाल के जेई समेत दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
ऊना। विस क्षेत्र हरोली के तहत बाथड़ी गांव में टोल टैक्स बैरियर के पास पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान कार सवार जेई समेत दो लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपी युवकों की पहचान गौरव निवासी भड़ोलियां खुर्द जिला ऊना एवं आरोपी अरुण दुबे पुत्र नरेंद्र दुबे 30 निवासी गांव मलाहत जिला ऊना जेई के रूप में हुई है। चिट्टे के साथ पकड़ा गया आरोपी अरुण दुबे टाहलीवाल नगर पंचायत में जेई के पद पर तैनात है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी युवक चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे।
हरोली थाना प्रभारी मनौज कौंडल की टीम मंगलवार रात आठ बजे के करीब बाथड़ी गांव में टोल टैक्स बैरियर के पास तैनाती थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही कार को रोककर चेक किया। तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन
एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए जेई और दूसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार एनडीपीएक्स के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि आरोपी से पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।