{"_id":"576d3a094f1c1bb40cb4895a","slug":"two-injured-in-accident-one-refered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो घायल, एक रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 24 Jun 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा और नंदपुर में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पहला हादसा बंगाणा मुख्यालय पर पेश आया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर पुरुषोत्तम (39) निवासी बंगाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 वाहन कर्मियों ईएमटी रविंद्र और पायलट सुनील की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीड़ित को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा हादसा अंब के नंदपुर में पेश आया, जहां स्कूटी स्किड होने से टाहलीवाल निवासी दर्शन (65) गंभीर घायल हो गया। घायल को 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन