फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two days ago a young man found unconscious died in Chintpurni Hospital

दो दिन पहले बेसुध मिले युवक की चिंतपूर्णी अस्पताल में मौत

Fri, 03 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two days ago a young man found unconscious died in Chintpurni Hospital
भरवाईं (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में दाखिल 26 वर्षीय पंजाब के युवक की मौत हो गई। युवक पिछले दो दिन से अस्पताल में दाखिल था।
विज्ञापन

युवक दो दिन पहले चिंतपूर्णी बस स्टैंड में बेहोश मिला था। युवक को 108 एंबुलेंस से चिंतपूर्णी अस्पताल लाया गया। इस कारण युवक के घर परिवार का पता नहीं लग सका था। अस्पताल में युवक का दो दिन से इलाज चला। शुक्रवार को सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से युवक की मौत की खबर देहरा पुलिस को दी गई। देहरा पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है।

युवक रवि कुमार उम्र 26 साल पंजाब के मोगा का रहने वाला था। वह डीजे का काम करता था। देहरा थाना के एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ चिंतपूर्णी आया था। वह यहां अकेला कैसे रह गया, इसका पता किया जा रहा है। एसएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जब युवक को अस्पताल लाया गया था तो बेहोश की हालत में था। इसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed