{"_id":"666449aba9404f7dff0dc02c","slug":"two-consumers-caught-stealing-electricity-in-ryansari-now-they-will-be-fined-una-news-c-93-1-una1001-125796-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रायंसरी में बिजली चोरी करते दो उपभोक्ता धरे, अब होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रायंसरी में बिजली चोरी करते दो उपभोक्ता धरे, अब होगा जुर्माना
Sun, 09 Jun 2024 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष से कर रहे थे बिजली चोरी, उपमंडल अधिकारियों ने शुरू की जांच
गुप्त शिकायत के आधार पर विभाग की ओर से की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विद्युत उपमंडल बसाल के तहत पड़ते क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले लोगों की पहचान के लिए छेड़ा गया अभियान रंग लाया है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने रायंसरी गांव के दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए धर दबोचा है। इनके खिलाफ अब बोर्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। फिलहाल दोनों उपभोक्ताओं के पिछले बिजली बिलों की जांच होगी। इसके बाद अधिकारियों की ओर से इन बिजली चोर उपभोक्ताओं को जुर्माना तय किया जाएगा। मामले में ऐसा भी सामने आया है कि करीब एक-डेढ़ वर्ष से उक्त उपभोक्ता ऐसा कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल बसाल के जेई शुभम के नेतृत्व में विद्युत कर्मी रायंसरी एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली चोरी जैसे मामलों की रोकथाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान करीब 20 घरों के बिजली मीटर जांचे गए। इस बीच रायंसरी गांव में पहले एक उपभोक्ता के घर पर टीम ने पाया कि बिजली मीटर के पास एक अन्य तार डालकर बिजली चोरी की जा रही है, तो दूसरे घर में भी ऐसा ही देखा गया। इस बीच बोर्ड के अधिकारियों की कार्रवाई देख उक्त परिवार सदस्यों के होश फाख्ता हो गए। जेई शुभम ने स्पष्ट शब्दों में दोनों उपभोक्ताओं को बिजली चोरी को लेकर लताड़ लगाई। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि बिजली चोरी का सिलसिला बीते करीब एक-डेढ़ वर्ष से चल रहा है। फिलहाल बोर्ड के अधिकारियों ने दोनों उपभोक्ताओं के पिछले बिजली बिलों की जांच शुरू कर दी है। अब दोनों घरों के बिजली मीटर के यूनिट जलने को लेकर जांच की जाएगी। पूरी तस्वीर साफ होने के बाद दोनों उपभोक्ताओं को विद्युत बोर्ड की ओर से जुर्माना तय किया जाएगा। साथ ही जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उपभोक्ताओं पर बोर्ड को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
-- -
कुछ समय से क्षेत्र में शिकायतें मिल रही थीं। इस विषय को लेकर जांच के निर्देश संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को दिए गए थे। जांच के दौरान दो घरों में बिजली चोरी होना पाया गया है। दोनों उपभोक्ताओं को जुर्माना लगेगा, अगर जुर्माना अदा करते हैं तो ठीक, नहीं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-इंजी. बलराज सांगर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल, ऊना