फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two brothers arrested with heroin in Basdehra

बसदेहड़ा में पुलिस की बड़ी कारवाई, चिट्टे के साथ दो भाईयों को दबोचा

Wed, 13 Apr 2022 08:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested with heroin in Basdehra
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड छह में पुलिस ने मंगलवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर जब नगर परिषद मैहतपुर बसदेहडा के वार्ड नंबर छह में छापा मारा गया तो दो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास 11.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपी राजू अज्ञैर लक्की निवासी वार्ड नंबर 6 के तार नशा तस्करी के किस सरगना उसे जुड़े हुए हैं, यह जांच में पता चलेगा। पुलिस सूत्रों का मानना है कि वार्ड नंबर 6 में नशे के कारोबार की काफी समय से सूचना मिल रही थी। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पकड़े गए दोनों आरोपी बसदेहड़ा के रहने वाले हैं। उन्हें हिरासत में लेकर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

0
3.80 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू
पंजावर (ऊना)। हरोली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पंडोगा में पुलिस ने एक युवक को 3.80 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पुलिस टीम जब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर वनखंडी की चढ़ाई पर पुल के नजदीक एक युवक अकेला बैठा हुआ मिला। पुलिस को अचानक देखकर उसने अपनी जेब से कुछ निकालकर पैर के नीचे दबा लिया। पुलिस ने शक के आधार पर जांच की तो फेंके गए पाउच में चिट्टा बरामद हुआ, जिसे तोलने पर उसका वजन 3.80 ग्राम पाया गया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed