फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two and a half year old girl injured in an accident dies

सड़क हादसे में घायल ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two and a half year old girl injured in an accident dies
अंब(ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कलरूही में बाइक की टक्कर से घायल हुई ढाई वर्षीय बच्ची की दुर्घटना के तीन दिन बाद होशियारपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। हादसा वीरवार को अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही में उस वक्त हुआ था। जब ढाई वर्षीय बच्ची अनवि ठाकुर अपने पिता विक्रम ठाकुर निवासी मुबारिकपुर के साथ कलरूही पुल के पास सड़क किनारे खड़ी थी और उसकी मां सड़क के दूसरी ओर थी। इसी दौरान अंब की तरफ से आई एक बाइक ने पिता के साथ सड़क किनारे खड़ी बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया था। घायल बच्ची को परिजन तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रैफर कर दिया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किए जाने पर परिजन उपचार के लिए होशियारपुर के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां जख्मों की ताव न सहते हुए बच्ची ने दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात मोटरसाईकल चालक के खिलाफ 279, 337 आईपीसी और 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस दुर्घटना से संबंधित क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed