फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two accident, three injure

दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

Mon, 23 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब/ऊना Updated Mon, 23 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
two accident, three injure
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर पेश आए सड़क हादसों में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मामलों के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रीतम चंद (52) निवासी नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) सोमवार को बाइक पर अंब से ऊना की ओर जा रहा था तो अचानक पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते वह सड़क  पर गिर गया और उसको सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यातायात प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं मैहतपुर के पास पेश आए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार हरेंद्र सिंह निवासी नंगल, पंजाब देर शाम बाइक पर अपने दोस्त हैप्पी के साथ ऊना से नंगल लौट रहे थे तो बहडाला के पास रास्ते में अचानक कुत्ता आने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed