फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck Union

साबुन उद्योग में माल ढुलाई पर विवाद

Mon, 20 Apr 2020 08:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Truck Union
टाहलीवाल/दुलैहड़। दी बीत एरिया ट्रक यूनियन टाहलीवाल और क्षेत्र के साबुन उद्योग में माल ढुलाई को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। इसके बाद मामला एसडीएम हरोली के पास पहुंचा। उनके हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में सहमति बन गई है।
विज्ञापन

दी बीत ट्रक यूनियन टाहलीवाल के प्रधान अशोक कुमार, जीत सिंह, मनोहर सिंह और विपिन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गोंदपुर स्थित साबुन उद्योग के प्रबंधक माल ढुलाई के लिए पंजाब से ट्रक मंगवा रहे हैं। इससे क्षेत्र में कोरोना फैलने का डर है। क्षेत्र के निजी ट्रक ऑपरेटरों का रोजी रोटी का धंधा क्षेत्र के उद्योगों पर निर्भर है। ऐसे में साथ लगते पंजाब से ट्रक मंगवा कर माल ढुलाई की जा रही है जो यूनियन के ट्रक मालिकों से अन्याय है। उन्होंने कहा कि महामारी के चलते ट्रक ऑपरेटरों का काम न के बराबर रह गया है। जिससे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उद्योग ही उनकी रोजी रोटी है। जिनसे माल ढुलाई कर परिवारों का पोषण किया जा रहा है। ट्रक यूनियन टाहलीवाल व साबुन उद्योग प्रबंधक के बीच उत्पन्न विवाद सोमवार को हरोली से एसडीएम गौरव चौधरी के पास पहुंच गया। इस संबंध में एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि माल ढुलाई को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बन जाने से विवाद सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed