फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Transport Corporation did not get rid of curfew

कर्फ्यू में परिवहन निगम को नहीं मिली सवारियां

Fri, 07 May 2021 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation did not get rid of curfew
ऊना। कोरोना कर्फ्यू के बीच सवारियां न मिलने से परिवहन निगम के अधिकतर रूट बंद रहे। शुक्रवार को करीब 25 रूटों पर बसें चलाई गईं। इन रूटों पर भी इक्का-दुक्का सवारियां ही बसों में मौजूद रही। कुछ रूटों पर निगम के अधिकारियों ने यात्रियों को क्लब कर बसों में भेजा। कर्फ्यू के दौरान एचआरटीसी की बसों को तीन से चार यात्रियों के अधिक सवारियां नहीं मिली। एचआरटीसी को घाटे में ही बसों को चलाकर यात्रियों को बसों की सुविधा प्रदान करनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 25 रूटों पर ही बसों को चलाया गया। इसमें 10 से 12 बसों को लेकल रूटों पर उतारा गया। इसके साथ 10 से 15 बसों को लंबे रूटों पर भेजा गया। इन रूटों पर सभी यात्रियों को क्लब करने के बाद बसों में भेजा गया। इस दौरान आईएसबीटी ऊना में दिन के समय एक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। इसके चलते बस अड्डा में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। इसके चलते निगम की बसों में सिर्फ आपातकालीन सफर करने वाले यात्री ही दिखाई दिए। इसमें ज्यादातर लंबे रूटों के यात्री शामिल थे। वहीं, आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बसों को पूरी तरह तैयार रखा गया है, लेकिन सवारियां न मिलने से कुछ रूटों पर ही बसों को भेजा गया। इनमें से संख्या बहुत ही कम पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed