फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training provided on technical aspects of e-office system

Una News: ई-ऑफिस प्रणाली के तकनीकी पहलुओं पर दिया प्रशिक्षण

Fri, 20 Jun 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Training provided on technical aspects of e-office system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






ऊना। जिला ऊना में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में ई-ऑफिस प्रणाली का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सर्किल कार्यालय ऊना में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के लगभग 75 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग ऊना से ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय कार्यों को पारंपरिक कागजी प्रक्रिया से हटाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना है, जिससे निर्णय लेने की गति में सुधार हो और सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को फाइल प्रबंधन, ई-नोटिंग, ई-डिस्पैच, पत्राचार की प्रक्रिया, दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग, यूजर एक्सेस कंट्रोल और कार्य प्रवाह प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने प्रशिक्षकों को लाइव डेमो के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार से ई-ऑफिस का उपयोग दैनिक कार्यों में किया जा सकता है। साहिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी विभागों को पेपरलेस करने के साथ सरकारी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम नागरिकों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed