{"_id":"93d37e3783faf56b419f5b513c624640","slug":"training-for-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दी सीबीएसई की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दी सीबीएसई की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के टक्का रोड स्थित एसएसआरवीएम स्कूल में चल रही सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर, विषय विशेषज्ञ हंसराज और रवि शंकर स्कूल के प्रबंधक सोमेश शर्मा ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। कार्यशाला में पंजाब एवं हिमाचल के तीस स्कूलों के चालीस अध्यापकों को सीबीएसई की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अनूपा ठाकुर ने कहा कि सीबीएसई स्कूल के अध्यापकों के लिए सहभागिता (सीसीई) कार्यक्रम को जानना अति आवश्यक है। बच्चों का मस्तिष्क विकास, ज्ञान, अनुभव, जिज्ञासा को क्रियाओं के माध्यम से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए अध्यापकों को विशेष रूप से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर एसएसआरवीएम स्कूल की प्रधानाचार्य तमन्ना शर्मा तथा उपप्रधानाचार्य बृज वाला शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला बच्चों के विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन