फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   trafic challan in una

ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 106 वाहनों के चालान

Fri, 15 Jan 2021 06:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
trafic challan in una
ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 106 वाहनों के चालान
विज्ञापन

ऊना। कोरोना महामारी के चलते मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के चालान कर 3000 रुपये जुर्माना वसूल किया है। वहीं, ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर 106 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने जिले भर में यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 250 चालान किए। पुलिस ने 250 में से 216 वाहनों के चालान का मौके पर ही निपटारा कर जुर्माने के रूप में 86 हजार 200 रुपये प्राप्त किए हैं। जिनमें से 31 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, 27 चालान बिना सेफ्टी बेलट के वाहन चलाने पर, 10 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, नौ चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, आठ चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, पांच चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, छह चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राईडिंग करने पर, 106 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर तथा 47 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर नौ चालान करके जुर्माने के रूप में 900 रुपये प्राप्त किए हैं। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed