{"_id":"5da89b448ebc3e013b286931","slug":"traffic-una-news-sml311264415","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तक ऊना में वन-वे योजना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली तक ऊना में वन-वे योजना स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शहर में वन-वे योजना को पुलिस ने त्योहारों का सीजन देखते हुए नवंबर माह तक स्थगित कर दिया है। त्योहारों के चलते व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसको देखते हुए वन-वे को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस लाइन झलेड़ा में आयोजित बैठक के दौरान एसपी दिवाकर शर्मा ने शहर में कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इससे यातायात व्यवस्था के साथ-साथ अवैध कब्जों पर भी रोक लग सके। इसको लेकर शहर को व्यवस्थित करने की दृष्टि से वन-वे योजना को लागू करना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है, लेकिन त्योहारी सीजन देखते हुए व्यापारियों की मांग पर इस निर्णय को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। नए सिरे से बेहतर नीति के साथ वन-वे के निर्णय को लागू करने के लिए डीएसपी ऊना हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने व्यापारियों के सभी संगठनों के साथ-साथ लोगों से बैठक करने के लिए 30 अक्तूबर का दिन तय कर दिया है।
डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि वन-वे के निर्णय को कुछ समय के लिए स्थगित किया है। कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेंगी। इससे सीजन में किसी भी प्रकार की दिक्कत कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर न आएं।
विज्ञापन
व्यापारियों के आग्रह को किया स्वीकार : दिवाकर
पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की तरफ से प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। इसमें त्योहारों के सीजन को देखते हुए कुछ समय के लिए शहर में वन-वे को स्थगित करने का आग्रह किया गया था। व्यापारियों के आग्रह को स्वीकार किया गया है।
व्यापारी करेंगे हर संभव सहयोग
प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा वन-वे को लागू करने का फैसला सही है। अगर पुलिस हमें सहयोग करेगी, तो व्यापारी भी सहयोग के लिए तैयार हैं। त्योहारी सीजन तक वन-वे को स्थगित करने का फैसला पुलिस द्वारा लिया गया बेहतर कदम है।
एसपी का जताया आभार
व्यापार मंडल के ऊना शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर ने जो वन-वे करने के निर्णय को स्थगित किया है, उसका व्यापारी वर्ग स्वागत करता है।