{"_id":"688a20c273bb666f9304453b","slug":"traffic-jam-becomes-a-headache-in-sohari-bazaar-business-also-affected-una-news-c-93-1-ssml1048-160880-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सोहारी बाजार में यातायात जाम बना सिरदर्द, व्यापार भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सोहारी बाजार में यातायात जाम बना सिरदर्द, व्यापार भी प्रभावित
विज्ञापन
बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन राहगीरों और बसों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के अंतर्गत आने वाले सोहारी बाजार में यातायात जाम की समस्या आम हो गई है। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के चलते स्थानीय दुकानदारों की व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। जानकारी के अनुसार सोहारी बाजार क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र है। इसी कारण यहां बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन राहगीरों और बसों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। कई बार तो जाम इतना बढ़ जाता है कि बसों के बीच समय को लेकर टकराव की स्थिति तक बन जाती है। स्थानीय दुकानदारों गोल्डी दयाल, पंकज, अनिल कुमार, देसराज, बॉबी, मनजीत, नीरज और चरण दास ने बताया कि जब भी पुलिस चौकी जोल से पुलिस बाजार में आती है तो कुछ दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था सुधर जाती है लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति फिर से वैसी ही हो जाती है। पुलिस चौकी जोल के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल सोहारी के साथ बैठक कर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा।