{"_id":"a96d3afb391ea7208b243e1de3e24857","slug":"traffic-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा, काटे चालान
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रोड सेफ्टी क्लब ऊना की ओर से शनिवार को ऊना-हमीरपुर एवं नंगल मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस के साथ दल-बल सहित पहुंचे क्लब के सदस्यों ने शहर में अतिक्रमण फैला रहे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा।
रोड सेफ्टी क्लब की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और वे सड़क किनारे रखे सामान को समेटने लगे। इस मुहिम की जहां आम लोगों ने सराहना की, वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारी पुलिस व क्लब के सदस्यों से उलझते भी नजर आए। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुए अभियान में क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा, डीएसपी प्रोबेशनल हरीश शर्मा व थाना प्रभारी शेर सिंह ठाकुर ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दर्जनों वाहनों के चालान काटे।
थाना प्रभारी शेर सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नो पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रोड सेफ्टी क्लब ऊना, पुलिस व अन्य विभागों द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जैसे ही टीम अतिक्रमण हटाने लगी तो व्यापारियों ने स्वयं ही सड़क किनारे रखे अपने सामान को हटाना शुरू कर दिया। क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुकानदार पुलिस को व्यवस्था बनाने में सहयोग दें और अतिक्रमण न करें, जिससे शहर में यातायात व व्यवस्थाएं बेहतर बनी रह सकें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए किसी पर जबरन कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि आपसी तालमेल से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमण फैलाने वाले व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों में तिलक राज मैहन, महेंद्र वर्मा, सतीश अत्री, राकेश कैलाश, ट्रैफिक कर्मी संजीव कुमार व जरनैल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।