फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traders, Dealers, Industries and Private Hospitals Report Oxygen Cylinder: DC

व्यापारी, डीलर, उद्योग और निजी अस्पताल ऑक्सीजन सिलेंडर की सूचना दें : डीसी

Thu, 29 Apr 2021 05:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Traders, Dealers, Industries and Private Hospitals Report Oxygen Cylinder: DC
ऊना। जिले के सभी व्यापारियों, डीलरों, औद्योगिक इकाइयों, निजी अस्पतालों और अन्य नागरिकों को 24 घंटों के भीतर जिला दंडाधिकारी के समक्ष ऑक्सीजन सिलेंडरों के उपलब्ध स्टॉक की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त राघव शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत यह आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अघोषित स्टॉक का पता लगने पर सिलेंडर जब्त किया जाएगा। डीसी ने उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यकारी दंडाधिकारी, नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, उद्योग विभाग के कार्यकारी अधिकारी और पुलिस कर्मचारी का दल तैयार करके अपने क्षेत्राधिकार में भंडारण केंद्रों, औद्योगिक इकाइयों और निजी अस्पतालों का निरीक्षण करके ऑक्सीजन सिलेंडरों के स्टॉक की सूची तैयार करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड हेल्थ केयर सेंटर हरोली और पालकवाह में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के चलते यह आदेश जारी किए गए हैं ताकि आपात की स्थिति में कोविड रोगियों की जान बचाने के लिए इन माध्यमों से ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। राघव ने कहा कि आवश्यकता अनुसार एसडीएम ऑक्सीजन सिलेंडर को अपने कब्जे में लेने के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed