फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tipper hits bike in Ghaluwal, woman dies

Una News: घालूवाल में टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 05 Dec 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Tipper hits bike in Ghaluwal, woman dies
ऊना। क्षेत्र के घालूवाल पुल के नजदीक एक टिप्पर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बख्शीश सिंह और रज्जू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर रूप से घायल रज्जू देवी ने दम तोड़ दिया। मृतका लमलैहड़ी गांव की रहने वाली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया गया और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सावन पुत्र खाना राम निवासी आजाद नगर, खन्ना लुधियाना ने हरोली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घालूवाल पुल को पैदल ही पार कर रहा था। उसने देखा कि घालूवाल चौक से ऊना की ओर एक बाइक सवार दंपती आ रहा था। उनके साथ एक बच्चा भी था। अचानक पीछे से आए एक तेज रफ्तार टिप्पर से गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार रज्जू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बख्शीश सिंह और उसके बच्चे को मामूली चोटें आई। हादसे वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर टिप्पर भी रुका, लेकिन चालक वहां से भाग निकला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर गंभीर घायल रज्जू देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही बाइक चालक बख्शीश सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी टिप्पर चालक की तलाश कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed